37 बच्चों को फील्ड में पेड़ की छांव में बैठाकर अध्यापक करा रहे थे पढ़ाई
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के क्रॉसिंग के पास गौसपुर रोड के पास बने इंटर कॉलेज में हाई टेंशन लाइन गिरने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
यह हादसा तब हुआ जब अध्यापक फील्ड में बैठ कर लगभग 37 बच्चों को पढ़ाई करवा रहे थे। उसी समय अचानक 33000 केवीए का तार अचानक टूटकर इंटर कॉलेज की छत तथा मैदान जहां पर बच्चों की साइकिल तथा बच्चे पढ़ रहे थे उसे जगह पर गिरा। थोड़ी दूरी तार गिरने से बड़ा हादसा होने से टल गया। नहीं तो बहुत बड़ी अनहोनी हो सकती थी। हाई टेंशन लाइन गिरने से विद्यालय में अफरा तफरी का माहौल बन गया। हाई टेंशन लाइन का तार गिरने से विद्यालय के कमरे में लगे रखे हुए सभी उपकरण धुआं देने लगे। विद्यालय की दीवाल जलकर काली पड़ गई। धुंआ देखकर विद्यालय के प्रबंधक बाहर आए तो देखा कि हाई टेंशन लाइन का तार फील्ड तथा कमरे की दीवाल से टकरा गया है। जिसकी शिकायत विद्यालय प्रबंधक ने विद्युत विभाग के एसडीओ तथा जेई से की। जिसके बाद विद्युत कर्मचारियों को लाइन सही करने के लिए तुरंत वहां भेजा गया। वहीं विद्यालय के प्रबंधक मानसिंह ने बताया स्कूल से लाइन गुजरने पर मैंने कई बार आपत्ति लगाई, लेकिन मेरी कोई भी सुनवाई नहीं की गई। ऐसे में कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। उन्होंने विद्युत लाइन स्कूल के बाहर से निकालने की मांग की है।
हाईटेंशन लाइन का तार स्कूल की छत पर गिरा, बड़ा हादसा होने से टला
