समृद्धि न्यूज। जम्मू रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि आतंकवादियों द्वारा हमले की योजना बनाने की आशंका है। पुंछ पुलिस ने आतंकवादियों की सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। स्टेशन पर यात्रियों की गहन जांच की जा रही है और लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह किया गया है। दिल्ली में हुए कार में धमाके के बाद सफेदपोश आतंकियों के ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। आतंकियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। पुंछ पुलिस ने आतंकियों की सूचना देने पर लाखों का इनाम रखा है। दिल्ली कार धमाके की जैस-जैसे जांच आगे बढ़ रही है आतंकियों के मंसूबे से भी पर्दा उठ रहा है। आतंकी दिल्ली की तरह जम्मू-कश्मीर में भी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसको लेकर खुफिया इनपुट मिलने पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर सभी आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की अचानक तलाशी ली। उन्होंने कहा कि देश में बड़े हमलों की साजिश रचने के आरोप में चिकित्सकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद बढ़ाए गए सुरक्षा उपायों के तहत यह जांच की गई। अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर नियंत्रण रेखा (एलओसी) तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री और निजी वाहनों की जांच की जा रही है। पुंछ जिले की पुलिस ने आतंकियों की सूचना देने पर पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। वहीं, कश्मीर में होटलों-रेस्टोरेंटों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। है। आतंकी दिल्ली की तरह जम्मू-कश्मीर में भी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसको लेकर खुफिया इनपुट मिलने पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। सीसीटीवी कैमरों से हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जन भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुरक्षा पहल के तहत पुंछ पुलिस ने जिले के किसी भी हिस्से में आतंकवादियों या उनके सहयोगियों की मौजूदगी या गतिविधियों के संबंध में विश्वसनीय, विशिष्ट और कार्रवाई योग्य जानकारी देने वालों को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
