शराबी पति की पिटाई से गुस्साई महिला का फैजबाग चौराहे पर हाई वोल्टेज ड्रामा

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद नगर के मोहल्ला बढ़इयन टोला निवासी एक महिला जिसे शराबी पति द्वारा गाली गलौज ही नहीं किया गया बल्कि उसके साथ मारपीट कर आभूषण भी छीन लिए गए। पति की पिटाई से क्षुब्ध महिला इतनी नाराज हो गई वह मायकेजाने के लिए फैजबाग आ गई। जब पति को पता चला कि पत्नी नाराज होकर घर से चली गयी है, तो वह उसे ढूंढता हुआ फैजबाग पहुंचा और नाराज पत्नी को मनाने लगा। करीब एक घंटा मनाने के बाद भी पत्नी नहीं मानी। महिला के अनुसार उसके माता माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं इसका मतलब यह तो नहीं पति शराब के नशे में ज्यादती उसक साथ करें और जब चाहे गाली-गलौज कर मारपीट करे। महिला का आरोप था शाम के वक्त पति द्वारा अकारण गाली गलौज किया गया। विरोध करने पर लात-घूसों से पिटाई की गई। साथ ही नाक फूल और कुंडल छीन लिये। यह देखकर वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गयी। अंत में महिला दिल्ली से फर्रुखाबाद जाने वाली बस पर बैठकर चली गयी। महिला का कहना था फतेहगढ़ में उसके रिश्तेदार हैं। वहां से अपने घर चली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *