शराब के नशे में धुत्त युवक युवती का घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में धुत्त युवक युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा लोगों में चर्चा का विषय बन गया। कई लोग इस ड्रामे को काफी देर तक तमाशबीन बने देखते रहे। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और युवक युवती को काफी देर तक समझाती रही। बाद में रेलवे पुलिस ने उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया। वहीं युवक युवती कहां के थे, इसका पता नहीं चल सका।
जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर रेलवे स्टेशन ट्रेक पर एक युवक और एक युवती जो कि शराब के नशे में धुत्त थे, पहुंचे। जहां युवती जान देने पर अड़ी थी, वहीं युवक उसे बचाने का प्रयास कर रहा था। जब यह ड्रामा लोगों ने देखा, तो वहां पर काफी भीड़ एकत्रित हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। दोनों एक दूसरे को काफी गाली-गलौज कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को रेलवे ट्रेक से उठाया और १०८ एंबूलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबूलेंस से दोनों को रेलवे थाना भिजवाया गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। खबर लिखे जाने तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *