फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना के द्वारा टोका घाट स्थिति गौशाला में गौ पूजन किया गया तथा गौमाता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने के लिए विचार व्यक्त किए। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश मिलने के बाद आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। भारत में गौ माता का विशेष महत्व है। विभिन्न पर्वों पर गायों को पूजा जाता है। गोपाष्टमी के पर्व पर गाय के पूजन का महत्व है। इस दिन गुड चना के अलावा दाना चारा आदि खिलाकर गौमाता का पूजन किया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने गोपाष्टमी पर्व को पूजन के साथ धूमधाम से मनाया और गौ माता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव कौशलेंद्र द्विवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवम त्रिपाठी, अखिलेश पाण्डेय, बिजेंद्र गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, मुकेश कुमार, अतुल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
हिन्दू सेना ने टोका घाट स्थित गौशाला में किया गौ पूजन
