हिन्दू नेता ने जहर खाकर जान देने का किया प्रयास

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के नेता ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के नेता प्रदीप सक्सेना को धूना रोड पर बेहोशी की अवस्था में पड़ा देखा गया। जानकारी मिलने पर उनका बेटा जय सक्सेना पिता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। जहाँ उसने बताया की पिता की जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने किसान यूनियन के नेताओं पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डाक्टर ने बताया कि उन्होंने कीटनाशक जहर खाया है। वही उनका कहना है कि हमारा किसान नेता हमारा उत्पीडऩ कर रहे हैं। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनको दण्डित किया जाये। बताते चलें कि मुन्नालाल सक्सेना व प्रदीप सक्सेना के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज करा चुके हैं। आज हिन्दू नेता ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *