नगर मजिस्टे्रट को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संयोजक भीष्म नगर कानपुर प्रांत के दिनेश सिंह तोमर के नेतृत्व में नगर मजिस्टे्रट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि फतेहगढ़ में चौराहे पर दूूसरे धर्म के लोगों द्वारा मजार बना दी गई है, जो गलत है, जो आर्मी की जमीन है। केंद्रीय विद्यालय की वाउन्ड्रीवाल है। पुलिस का २४ घंटे नाका रहता है। गलत निर्माण को लेकर घोर निंदा की जाती है। गैर धर्मी निर्माण होने से सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की भावनायें आहत हुई है। हिन्दूवादी संगठनों ने घटना को लेकर आक्रोश जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के अंदर मजार नहीं हटायी गई तो हिन्दू संगठन मजार को जेसीबी के द्वारा हटा देंगे। ऐसे में बड़ी वारदात उत्पन्न हो सकती है। मजार को शीघ्र हटाये जाने की मांग की है। इस मौके पर तरुणदीप, अभिषेक, आर्यन गुप्ता, सुमित, सनी शुक्ला, रीतेश, राहुल कुमार, सौरव, नितिन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
हिन्दूवादी नेताओं ने मजार की दीवार हटाने की उठायी मांग
