
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हिन्दू महासभा गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा ने अपने साथियों के साथ तड़प रहे बछड़े का उपचार किया। पिछले दो दिनों से फतेहगढ़ मुख्य मार्ग भीमसेन मार्केट के निकट सड़क पर पड़े बछड़े को तड़पता देखकर हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने अपनी टीम के सचिन शर्मा को फोन किया और अपने साथियों के साथ पहुंचकर बछड़े का उपचार किया। दो दिनों से नगर पालिका की उदासीनता का शिकार बना गाय का बछड़ा सड़क पर ही तड़पता रहा। कई फोन करने के बाद भी जिम्मेदारों ने सुधि नहीं ली।
