
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा कांवर यात्रा हेतु पांडेश्वरनाथ शिवालय में सभा का आयोजन हुआ। रविवार को पांडेश्वरनाथ मंदिर में युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में तय किया गया कि १३ अगस्त दिन रविवार को विशाल कांवर यात्रा का आयोजन किया जायेगा। कांवर यात्रा पांचाल घाट से शुरु होकर पांडेश्वरनाथ मंदिर तक निकाली जायेगी। सभी भक्तगण पांचाल घाट से जल भरकर कादरीगेट, लालगेट, घुमना, चौक होते हुए पांडेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का बम-बम भोले जयकारों के साथ जलाभिषेक किया जायेगा। यात्रा में २०१ कांवरें व डीजे एवं ढोल सहित बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। यात्रा प्रात: ७ बजे प्रारम्भ होगी। सभी सनातन प्रेमियों से आह्वान किया गया है कि यात्रा को सफल बनाने के लिए कांवर यात्रा में प्रतिभाग करें। आयोजित बैठक में आधा सैकड़ा से ज्यादा लोगों ने भाग लिया और अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक ने आधा सैकड़ा लोगों को जिम्मेदारी संभालने की व्यवस्था सौंपी। इस दौरान अक्षय अरोड़ा, धीरज पांडेय, प्रमोद द्विवेदी, मोनू तिवारी, दीपक शर्मा, अंकेश मिश्रा, रामजी मिश्रा, राहुल वर्मा, ऋषभ गुप्ता, शिवगोपाल वर्मा, मटर लाल, विशाल दुबे, अंशुल चौहान, रोहित दीक्षित, राजकुमार, अजीत वर्मा, अभय दुबे, मिथुन राठौर, सचिन शर्मा, गौरव यादव, भानू वर्मा, जितेंद्र वर्मा, यश आदि लोग मौजूद रहे।
