वैलेंटाइन-डे के विरोध में हिंदू महासभा का एलान……

हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष बोले कि रेस्टोरेंट व होटलों में मिला प्रेमी जोड़ा तो जबरन कराएंगे शादी
महिला इकाई ने किया लट्ठ पूजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कहा कि वैलेंटाइन-डे पर यदि रेस्टोरेंट व होटलों में कोई प्रेमी जोड़ा मिला, तो उसे दण्ड स्वरुप उसकी जबरन मंदिर में शादी कराएंगे। वैलेंटाइन-डे के विरोध में हिंदू महासभा का 14 फरवरी (आज) सुबह 10.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक चलेगा अभियान चलेगा।

गुडग़ांव देवी, पांडेश्वर नाथ मंदिर, बढ़पुर स्थित शीतला माता मंदिर सहित होटल व रेस्टोरेंट एवं मेला श्रीराम नगरिया, ओवरब्रिज में प्रेमी जोड़ों की तलाश की जायेगी। प्रेमी जोड़े के बालिग होने पर मंदिर में हिंदू महासभा जबरन शादी करायेगी। इसके लिए वह पुजारी को साथ लेकर चलेंगे। महिला नगर अध्यक्ष ने प्रेमी जोड़ों को दी चेतावनी अगर अश्लीलता फैलाई तो धुनाई भी की जायेगी। शायद इसीलिए एक कदम आगे बढ़ते हुए हिंदू महासभा की महिला इकाई ने मंगलवार को लठ्ठ पूजन किया और प्रेमी-प्रेमिका को हिदायत दी। विमलेश मिश्रा ने कहा कि जिले में कई होटल व रेस्टोरेंट बन गए हैं। जिनमें भोली भाली नाबालिक लड़कियों को फंसाकर कुकृत्य करने का काम ऐसे रेस्टोरेंट व होटल करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *