हिन्दू संगठनों ने भाजयुमो नेता अंकित तिवारी की सुरक्षा की उठायी मांग

मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजयुमो नेता अंकित तिवारी को कट्टरपंथी मुस्लिम समुदाय की ओर से सोशल मीडिया पर धमकी दी जा रही है। जिससे अंकित तिवारी का परिवार खौफजदा है। सभी सनातनी व हिन्दू संगठन के लोगों ने अंकित तिवारी के पक्ष में कट्टरपंथियों का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा। संगठन ने मांग की है कि अंकित तिवारी व उनके परिवार की सुरक्षा की जाये। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच संगठन के संरक्षक दुर्वासा आश्रम के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी एवं जिलाध्यक्ष विपिन अवस्थी ने संगठन के सदस्यों के अलावा हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा एवं भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सोमवंशी आदि लोगों ने फतेहगढ़ पहुंचकर जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को ज्ञापन देकर अंकित तिवारी की सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
हिन्दू संगठन में विश्व हिंदू परिषद, हिन्दू महासभा, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच, बजरंग दल, हिन्दू सेना, हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन, भारतीय किसान यूनियन आदि ने अंकित तिवारी के पक्ष में ज्ञापन सौंपा और माहौल खराब करने वाले लोगों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। इस मौके पर महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी, संत रामानुजाचार्य, विमलेश मिश्रा, विपिन अवस्थी, कोमल पांडे, अखिलेश मिश्रा, नरेंद्र सोमवंशी, राजेश दीक्षित, सौरभ मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह, शिवम अवस्थी, अनमोल दुबे, सुशील सिंह चौहान, ओमेंद्र गुप्ता, संतोष त्रिवेदी, भानु प्रताप, सचिन शर्मा, क्रांति पाठक, नितिन वर्मा, सुमन राजपूत, रेखा सिंह, पारुल गुप्ता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *