बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सडक़ पर उतरे हिन्दू संगठन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिन्दू संगठनों ने सडक़ पर उतारकर जमकर नारेबाजी की तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्यचार के विरोध में हिंद सगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को जिले के करीब एक दर्जनों हिंदू संगठनों ने हिंदू रक्षा समित के बैनर तले प्रदर्शन किया। साथ ही जय नरायण वर्मा रोड तिराहे पर एकत्र होकर जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट तक गये। वहांं जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि बांग्लादेश में हिंदुओं का नेतृत्व कर रहे सन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को बांग्लादेश सरकार ने गिरफ्तार कर हिंदुओ की आवाज को दबाने का प्रयास किया है। ज्ञापन में हिंदू सगठनों ने मांग की सन्यासी चिन्मय कृष्ण दास की तुरंत रिहाई की जाए और किसी भी हिन्दू नेता, हिन्दू पुजारी, हिन्दू संत, धार्मिक गुरु को बिना किसी कारण से गिरफ्तार करने की उत्पीडऩात्मक कार्यवाही बंद हो। इस दिशा में भारत सरकार की गम्भीर एवं प्रभावी पहल हेतु महामहिम का हस्तक्षेप एवं निर्देश अपेक्षित है। इस मौके पर विमलेश मिश्रा, मुकेश बाथम, अखिलेश मिश्रा, क्रांति पाठक, अंकित तिवारी सहित सैकड़ों हिन्दूवादी नेता व सन्यासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *