हिन्दूवादी नेताओं ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

कलेक्टे्रट पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी आदि हिन्दुवादी संगठनों ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट को सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहे है। ममता सरकार के खिलाफ कार्यवाही की जाये और राष्ट्रपति शासन लगाया जाये। दिये गये ज्ञापन में दर्शाया गया कि वक्फ कानून विरोध की आड़ में पश्चिम बंगाल में हिंसा, आगजनी हो रही है। हिन्दुओं को प्रताडि़त किया जा रहा है। राष्ट्र विरोधी और हिन्दू विरोधी तत्वों को निर्बाध रुप से अपने षड्यंत्रों को क्रियांवित करने की खुली छूट दी जा रही है। भीषण हिंसा सम्पूर्ण बंगाल में फैलती दिख रही है। शासकीय तंत्र दबंगई के सामने निष्क्रिय है। केंद्र सरकार नियंत्रण कर संचालन अपने हाथ में लेते हुए कठोर कार्यवाही करें और हिन्दुओं को प्रताडि़त करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाये। हिन्दुओं की २०० से अधिक दुकानों को लूटा गया है। निर्मम हत्या की गई है, दर्जनों महिलाओं के साथ बलात्कार व अत्यार हुआ है। ५०० से ज्यादा हिन्दू परिवार मुर्शीदाबाद से पलायन कर चुके है। ममता सरकार द्वारा भटकाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में उनकी सुरक्षा उपलब्ध करायी जाये और जिहादी गुंडो पर कार्यवाही हो और बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाये, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बड़ी संख्या में हिन्दूवादी नेता व बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *