फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वार्ड नम्बर 42 बलराम नगर से भाजपा प्रत्याशी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। 42 वार्डों में सबसे बड़ी जीत भाजपा प्रत्याशी की हुई। बताते चले कि इस वार्ड से पूर्व में भाजपा नेता प्रबल त्रिपाठी सभासद थे। इस बार सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाने के कारण प्रबल ने अपनी माता स्नेहलता को चुनाव मैदान में उतारा। उन्हें वार्ड की जनता का पूरा समर्थन मिला वे सर्वाधित 855 मतों से विजयी हुई। यह पूरे नगर पालिका क्षेत्र में सबसे बड़ी जीत है।
पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी ने कहा कि इतनी बड़ी जीत कराकर जो सम्मान वार्ड की जनता ने उनकी मां को दिया है, इसके लिए वे इसे कर्ज के रुप में ले रहे है और विकास कार्य कराके ब्याज समेत वापस करेंगे।

