
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कुख्यात अपराधी 25 हजार के ईनामी को तमंचा कारतूस सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना मऊदरवाजा में धारा 307, 504 में वांछित चल रहा 25 हजार का ईनामी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर शिवम उर्फ छुआरा पुत्र भैया लाल निवासी काशीराम कालोनी हैवतपुर गढिय़ा चिलसरा चुंगी के पास से बुधवार को थाना मऊदरवाजा प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह ने उप निरीक्षक दिलीप कंचन हमराह के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर 25 हजार के ईनामी को हैवतपुर गढिय़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशाानदेही पर अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर १९७ए पर अपराधी है तथा पूर्व में उसके द्वारा जनपद के विभिन्न थानों में अपराध किये गये। जनवरी २०२० में काशीराम कालोनी हैवतपुर गढिय़ा में अभियुक्त शिवम उर्फ छुआरा ने अपने साथी गगन दुबे, ऋषभ दुबे, सागर आदि के साथ मिलकर किन्नर शबाब उर्फ अंजली के सिर में अवैध तमंचे से ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर सनसनी फैलायी थी। इसी कार्यवाही में पुलिस ने अभियुक्त व उसके साथियों को गिरफ्तार किया था। अभियुक्त के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। 07 नवंबर 2021 में जिला कारागार फतेहगढ़ में कारावास के दौरान एक बंदी की इलाज के दौरान मौत होने के उपरांत अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से जेल में ही उपद्रव करके पुलिसकर्मियों पर हमला करके भागने का प्रयास किया था। पुलिस द्वारा अभियुक्त पर २५ हजार का ईनाम घोषित किया गया है। १३ अगस्त २०२३ को धारा ३०७, ५०४ में वादिनी द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें उसके पुत्र गौरव गुप्ता के ऊपर जान से मारने की नियत से शिवम उर्फ छुआरा ने फायर किया था, तभी से उप निरीक्षक दिलीप कंचन द्वारा गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। ईनामी अपराधी जमानत पर रहकर अपराध कर रहा था। तुरन्त गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया। ईनामी बदमाश पर विभिन्न थानों में नौ मुकदमे पंजीकृत हैं।
