
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने शातिर अपराधी हिस्ट्रीशीटर को 315बोर तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर चालान कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शहर कोतवाली प्रभारी अनिल चौबे ने उपनिरीक्षक सुबोध यादव व अपने दो हमराहों के साथ रात्रि के गश्त के दौरान खटकपुरा दरगाह के सामने से एक व्यक्ति संदिग्ध दिखायी दिया। जिसे रुकने के लिए कहा। पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ। शक गहरा होने पर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि हिस्ट्रीशीटर अनवर अंसारी पुत्र रफीक अंसारी निवासी अधियाना खटकपुरा इज्जतखां है। अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि मुझे जुआ खेलने का शौक है, मेरे पास पैसे न होने के कारण वर्ष 2003 से लगातार चोरी करता आ रहा हूं। कई बार जेल भी जा चुका हूं। मैं रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर घरों में चोरी करके सामान बेंच देता हूं और अपने बचाव के लिए तमंचा कारतूस रखता हूं। आरोपी पर मऊदरवाजा व शहर कोतवाली में कुल 16 मामले दर्ज है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
