प्राथमिक विद्यालय हजरतपुर में होली उत्सव का आयोजन

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। प्राथमिक विद्यालय हजरतपुर में होली उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 4 की छात्रा मंजू द्वारा किया गया। जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम में होली के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा बताया गया कि यह पर्व प्रेम, भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसके पश्चात संचालक द्वारा होली कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिक्षकगणों को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया तथा सभी बच्चों को शिक्षकों द्वारा होली की शुभकामनाएँ दी गईं। विद्यार्थियों को होली क्यों मनाई जाती है, इसके पीछे की पौराणिक और सामाजिक मान्यताओं के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने होली गीतों पर रंगों के साथ उत्सव मनाया। विद्यालय परिसर में आनंद और उल्लास का वातावरण बना रहा। यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और बच्चों को त्योहार के सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्व की सीख प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *