फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री माहौर वैश्य सभा का होली मिलन समारोह काँच वाला मन्दिर नाला मछरट्टा में आयोजित किया गया। समारोह में भारी संख्या में माहौर वैश्य बन्धुओं ने भाग लिया। सभी लोग आपस में प्रेमपूर्वक गले मिले और एक दूसरे को मिठाई खिलायी। समारोह में श्री माहौर वैश्य सभा के अध्यक्ष उमेश चन्द्र गुप्त ने आये हुए सभी वैश्य बन्धुओं का स्वागत किया और कहा होली पारस्परिक प्रेम और भाईचार का त्योहार है। हम सभी को बिना किसी भेदभाव के हर्षोल्लास के साथ यह त्योहार मनाना चाहिए, तभी समाज संगठित होगा और देश उन्नत और सशक्त होगा। इस मौके पर महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता, युवा सभा के अध्यक्ष रवीकान्त गुप्ता के अलावा मनोज कुमार गुप्ता, नरेश चन्द्र गुप्ता, दीपक गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, त्रिलोकीनाथ गुप्ता, अनूप गुप्ता, राजीव गुप्ता उपस्थित रहे।
होली पारस्परिक प्रेम और भाईचारे का त्योहार है-उमेशचंद्र गुप्ता
