ब्रह्माकुमारी जटवारा अंगूरीबाग केंद्र पर हुआ होली मिलन समारोह

मनुष्य अपनी बुराइयों को होलिका में दहन करें: बीके शोभा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अंगूरीबाग जटवारा जदीद सेवा केंद्र पर होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। बीके शोभा बहन ने ऑनलाइन माउन्ट आबू से कहा कि हम मनुष्य आत्माओं में कोई ना कोई छोटी हो या बड़ी बुराई जरूर होती है और वही विनाश का कारण बनती है। जैसे नाव में छेंद छोटा हो या बड़ा नाव को डुवा ही देता है तो हम सभी मनुष्य आत्माओं को अपनी बुराइयों को इस होलिका दहन में स्वाहा करके जीवन में कृपा ही करो और फल पाओ। जैसा कर्म करोगे वैसा फल मिलेगा। एकता बहन ने कहा कि कोई हमारी सराहना करें या निंदा दोनों ही अच्छे हैं, क्योंकि प्रशंसा प्रेरणा देती है और निंदा सावधान होने का अवसर देती है। डॉ0 गंगा सिंह ने कहा कि परमात्मा हमेशा कहते कम बोलो धीरे बोलो और मीठा बोलो सोच के बोल यही महामंत्र जो परमात्मा ने सिखाया, उस पर हम सबको चलना चाहिए। अजय कुमार ने कहा जैसे कौवा किसी का धन नहीं चुराता फिर भी लोगों प्रिय नहीं है, कोयल किसी को धन नहीं देती फिर भी लोगों को वह प्रिय है। इस मौके पर जगतप्रकाश, आशाराम, माया देवी, अशलेखा, हुकुम सिंह, देवकुमार आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सभी के गुलाल लगाकर और प्रसाद खिलाकर होली की बधाई दी गई। रवि शर्मा व अजीत हेमचन्द्र ने व्यवस्था देखी। संचालन सुआलाल मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *