नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते करीब तीन माह से बीमार चल रहे होमगार्ड की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
क्षेत्र के गांव नगला चंदेला निवासी रामनिवास होमगार्ड के पद पर तैनात थे। रामनिवास पिछले तीन माह से बीमार चल रहे थे। परिजन उनका उपचार करा रहे थे। मंगलवार सुबह रामनिवास की हालत बिगडऩे पर परिजन उन्हें फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बताकर रामनिवास को रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लोहिया अस्पताल ले गए। रात लगभग साढ़े नौ बजे रामनिवास की मौत हो गई। शव पर पत्नी विमला देवी, पुत्र रजनेश कुमार, कमलेश कुमार चीख पुकार करने लगे। लोहिया अस्पताल से भेजे गए मीमो के आधार पर एसआई हेमंत कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली, लेकिन पुत्र रजनेश कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिससे पुलिस वापस लौट आई।
तीन माह से बीमार चल रहे होमगार्ड की मौत
