ड्यूटी से घर जा रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। पुरवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुधवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे एक होमगार्ड की मोटरसाइकिल में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार होमगार्ड हरिशंकर पुत्र महावीर निवासी ग्राम शाहपुर, असोहा, जो असोहा उन्नाव कंपनी में तैनात थे। बुधवार सुबह वह दही चौकी मालखाना स्थित अपनी ड्यूटी पर मोटरसाइकिल से जा रहे थे।
तभी सुबह करीब 6 बजे पुरवा थाना क्षेत्र के ग्यारह मील और बिछिया गांव के बीच ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि होमगार्ड हरिशंकर की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुरवा कोतवाली प्रभारी अमरनाथ सिंह ने बताया कि ट्रक चालक (नाम-पता अज्ञात) के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *