होमगार्ड जवानों के साथ भोजन कर होमगार्ड्स मंत्री ने बांटा पुरस्कार

समृद्धि न्यूज़ लखनऊ। होमगार्ड्स संगठन की स्थापना के 61 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को होमगार्ड्स एवं कारागार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने आला अधिकारियों और होमगार्ड जवानों के साथ मिलकर होमगार्ड मुख्यालय स्थित मैदान परिसर में सामूहिक भोज में हिस्सा लिया, उनके साथ भोजन किया,उनका हालचाल जाना एवं उनका उत्साहवर्धन किया।इसके उपरान्त मंत्री श्री प्रजापति ने पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होकर उनको सम्मानित किया।डीआईजी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष स्थापना दिवस के अगले दिन बड़ा खाना का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि हमारे होमगार्ड जवान एक से डेढ़ माह तक लगकर विभिन्न कार्य जैसे साफ सफाई और रंगाई पुताई के साथ साथ परेड की भी तैयारी करते हैं। उनके उत्साहवर्द्धन एवं मनोबल को ऊंचा बनाये रखने के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ बैठकर खाना खाते हैं।पुरस्कार वितरण में रैतिक परेड में प्रथम स्थान प्लाटून नंबर दो प्रथम कंपनी द्वारा प्राप्त किया गया जिसमें टोली दो के उमेश सिंह को 7500 सौ रुपए की नगद धनराशि से सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान प्लाटून नंबर सात तृतीय कंपनी द्वारा प्राप्त किया गया जिसमें वैतनिक प्लाटून कमांडर सीमा भारती को पांच हजार रुपए की नगद धनराशि से सम्मानित किया गया।तृतीय स्थान ट्रैफिक प्लाटून चतुर्थ कंपनी द्वारा प्राप्त किया गया जिसमें हवलदार प्रशिक्षक राम ज्ञान प्रसाद को चार हजार रुपए की नगद धनराशि से सम्मानित किया गया।रैतिक परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली थंडर बोल्ट टीम के मोटरसाइकिल चालक आशीष सहित चार म. होमगार्डों को पांच हजार रुपए की नगद धनराशि से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के लिए तैयार निरीक्षण वाहन के चालक मनोज कुमार व सुभाष चंद्र को पांच-पांच सौ रुपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया‌। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बैंड पार्टी को दस हजार रुपए से सम्मानित किया गया।इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मी जिसमें अधिकतर कर्मी मूक बधिर हैं और जिन्होंने परेड ग्राउंड की मनमोहक साज सज्जा में कड़ी मेहनत की थी उन्हें पांच पांच सौ रुपए की नगद धनराशि से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *