होम्योपैथिक विभाग ने आम जनमानस को संचारी रोगों के प्रति किया जागरूक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर के नुनहाई राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आजाद भवन में संचारी रोग अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेंद्र सिंह ने चिकित्सालय पर आए हुए 80 रोगियों, उनके परिजनों एवं अन्य शहरवासियों को विभिन्न संचारी रोगों के बारे में विस्तृत चर्चा कर इन बीमारियों के लक्षणों, कारकों, उपचार एवं बचाव के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर डॉ0 सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में संचारी रोगों के एक दूसरे में फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, क्योंकि इस मौसम में मक्खी, मच्छरों से भी डायरिया, हैजा, पेचिश, पीलिया, टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया, फ्लू, खसरा, तपेदिक इत्यादि संक्रामक और वेक्टरजनित रोग तेजी से फैलते हैं। इन रोगों से बचाव के लिए सबसे पहले अपनी व्यक्तिगत एवं अपने आसपास की साफ -सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए। छतों पर खाली डिब्बे, बर्तन, टायर इत्यादि बेकार वस्तुएं जमा न होने दें, क्योंकि इनमें बारिश के पानी के इक_ा होने पर मच्छरों को पनपने का मौका मिल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *