बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आये हनी यादव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाढ़ का कहर जनपद में चारों ओर दिखायी दे रहा है। गंगा व यमुना नदी में पानी छोड़े जाने से जनपद के आसपास के गांव जलमग्न हो गये हैं। बाढ़ पीडि़त व मवेशी चारा तक को तरस रहे है। ऐसे में शासन, प्रशासन की ओर से पूर्ण रुप से सुविधा न मिलने के कारण लोगों में आक्रोश है। सपा नेता व अधिवक्ता शुभम यादव हनी ने शमशाबाद क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक बाढ़ पीडि़त गांवों में स्टीमर मंगाकर दौरा कर ग्रामीणों को लंच पैकेट वितरित किये। कई घरों में पिछले दो दिनों से चूल्हा तक नहीं जला। जिसके चलते लोग घरों की छतों पर रहने को मजबूर हैं। हनी यादव ने क्षेत्र के गांव झौआ, परसादी की मड़ैया, मकसूदपुर पट्टी, पाती नगला, कठेरियन नगला, आदि गांवों में स्टीमर पर बैठकर भोजन वितरित किया। हनी यादव ने बताया कि जब तक बाढ़ का प्रकोप है, तब तक स्टीमर यहीं रहेगा और ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए स्टीमर मंगाया गया है और प्रतिदिन भोजन वितरित किया जायेगा। बाढ़ पीडि़तों का दर्द सुनकर हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सतेंद्र, धनपाल, अब्दुल सईद, सूरज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *