देश के कई हिस्सों के मेधावियों का आयोजित हुआ सम्मान समारोह

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। पाठशाला प्रणेता मुनि श्री 108 अनुमान सागर महाराज के सानिध्य में भगवान विमलनाथ की स्थली कंपिल में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं सहित देश के कई हिस्सों से प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें अर्चित जैन, अनुष्का जैन (मैनपुरी), पलक जैन (फर्रुखाबाद), इशिता जैन (सहारनपुर), नीतिक जैन (गाजियाबाद), अतिशेष जैन (दिल्ली), तन्मय जैन (दिल्ली), शौर्य जैन (दिल्ली), अक्षय जैन (दिल्ली), विद्धि जैन (सवाई) माधोपुर, मध्य प्रदेश, इश्ता जैन (गुरुग्राम) अन्या जैन (दिल्ली), चहात सक्सेना (बजरिया रामलाल), आदर्श राठौर (फर्रुखाबाद), कौशल (फर्रुखाबाद), अनुराग राठौर एवं सूर्या प्रताप सिंह (फर्रुखाबाद) जैसे अनेक छात्र0छात्राएं सम्मिलित हुए। मुनि श्री ने विद्यार्थियों को शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया और जीवन में दृढ़ता तथा अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जैन आगम फाउंडेशन ट्रस्ट दिल्ली द्वारा किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि ऐसे समारोह न केवल शिक्षा के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाते हैं, बल्कि उनमें समाज और धर्म के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी जागृत करते हैं। इस दौरान पुष्पराज जैन, सुधीर जैन, सुशील जैन, पवन जैन, नरेश जैन, अनुराग जैन, आशीष जैन, अंकज शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *