फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तिकोना सब्जी मंडी स्थित पुष्कर कराटे अकादमी में राष्ट्रीय खिलाडिय़ों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि जीजीआईसी की प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत एवं बाल कल्याण बोर्ड के सदस्य सोमेश मिश्रा, शिवानी मिश्रा, किशोर कल्याण बोर्ड की सदस्य सुमन राठौर व भाजपा नेत्री बबीता पाठक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कोच पारस भारद्वाज व आरती भारद्वाज ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम में 27 व 28 दिसंबर को हुई प्रतियोगिता भाग लेकर अपने जिले का नाम रोशन करने वाले छात्रों और छात्राओं ने मेडल प्राप्त किये थे। जिसमें अर्पिता भारद्वाज, पुष्कर भारद्वाज, उमंग, दीक्षा, शौर्य, ऋतिक, सुंदरम, आरव, सक्षम, आदित्य, पाखी, अभया, तनिष्का, कृष्ण, प्रबल आदि ने जनपद का नाम रोशन किया था। रविवार को उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नेशनल प्रतियोगिता में 20 प्रदेशों के खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया था। फर्रुखाबाद की टीम ने अपने जनपद का नाम ही नहीं बल्कि अपने प्रदेश का नाम दूसरे स्थान पर लाकर रोशन किया। कराटे एसोसिएशन ऑफ फर्रुखाबाद का विस्तार किया गया। जिसमें बबीता पाठक को उपाध्यक्ष और शिवानी मिश्रा को उपसचिव नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि हम लोग कराटे को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास के लिए तैयार हैं। कोच पारस भारद्वाज और आरती भारद्वाज इन बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एकेडमी के बच्चे कई बार नेशनल स्तर पर अपने जिले का नाम रोशन कर चुके है। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत ने कहा कि आज के समय में यह सभी छात्रों को तो विशेष तौर पर सीखना चाहिए, क्योंकि उनके लिए तो बहुत जरूरी है जिससे वो किसी स्थिति में अपने आप की सुरक्षा कर सके। संचालन हर्षित मिश्रा ने किया।
राष्ट्रीय कराटे खिलाडिय़ों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
