हरियाणा के नूंह में कुंडली मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस में आग लग गई. इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए. घटना देर रात 2:00 बजे की है. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस मथुरा से जालंधर जा रही थी.पुलिस के मुताबिक, बस में सवार सभी लोग पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले हैं. ये लोग बस से मथुरा और वृंदावन दर्शन करने के लिए आए थे. वापस घर लौट रहे थे, तभी एक्सप्रेसवे पर हादसा हुआ.
तावड़ू उपमंडल की सीमा से गुजर रहे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार-शनिवार की रात श्रद्धालुओं से भरी बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस में सवार आठ लोग जिंदा जल गए जबकि दो दर्जन से अधिक बुरी तरह झुलस गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। चलती बस में आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। हादसे के शिकार लोग पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले बताए गए हैं जो मथुरा और वृंदावन दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस जांच में जुट गई है। बस में सवार पीड़ित श्रद्धालु सरोज पुंज व पूनम ने बताया कि बीते शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस किराए पर कर बनारस और मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। बस में 60 लोग सवार थेजिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह सभी नजदीकी रिश्तेदार थे जो पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले थे। शुक्रवार-शनिवार की रात वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे। देर रात डेढ़ बजे के करीब बस में आग की लपटें दिखाई दीं। उन्होंने बताया कि वह आगे की सीट पर बैठी हुई थीं। किसी तरह स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया।साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी बहुत देर से पहुंची। तब तक बस में सवार लोग बुरी तरह झुलस चुके थेजिनमें आठ की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। करीब दो दर्जन घायल हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है