लींकेज सिलेंडर से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। लींकेज सिलेंडर से अचानक आग लग गयी। जिससे घर में अफरा-तफरी मच गयी। पास पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों रुपये का घरेलू सामान व ३३ हजार की नकदी जलकर राख हो गयी।
जानकारी के अनुसार राजा का रामपुर निवासी मुन्नालाल पुत्र रामस्वरूप अपनी पत्नी सीमा और बच्चों के साथ घसिया चिलौली में किराए के मकान में रहते हैं। मुन्नालाल पल्लेदारी का काम करते हैं। आज सुबह सीमा नाश्ता तैयार कर रही थीं, तभी अचानक सिलेंडर में गैस खत्म हो गई। उन्होंने दूसरा सिलेंडर लगाया और गैस लींकेज की जांच कर रही थीं, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी। जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के सदस्यों ने कपड़े, पानी और मिट्टी का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयाग किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। राहुल ने बताया की आग लगने से घर में रखे 32 हजार रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सीमा ने बताया कि आग में उनकी पेंशन के पैसे और बेटे द्वारा दिए गए 33 हजार रुपए भी जल गए हैं। घटना के बाद पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस और गांव के लेखपाल को दी गई है। जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान शिवम यादव भी मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *