
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम ढपरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे तीन सगे भाइयों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग व दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के ग्राम ढपरपुर निवासी रामवीर पुत्र स्वर्गीय जगदीश सिंह शाक्य के घर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। जिससे उनकी भैंस जलकर मर गई व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं सोनेलाल, पन्नालाल पुत्रगण इतवारी लाल की झोपड़ी भी जल गई। वहीं आग लगने से अरविन्द व देवेन्द्र की बाइकें भी जलकर राख हो गई। सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया। पीडि़त के अनुसार आग लगने से बाइकें व अनाज व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

