आवास दिवस: पीडी व बीडीओ ने की मुख्यमंत्री आवासों की समीक्षा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। आवास सप्ताह के तहत जिले के पीडी व विकास खंड अधिकारी ने आवास दिवस पर लाभार्थियों व सचिवों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।नवाबगंज विकासखंड कार्यालय पर सोमवार को जिला परियोजना अधिकारी कपिल कुमार ने विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह के साथ आवास सप्ताह के तहत आवास दिवस पर मुख्यमंत्री आवास की प्रगति समीक्षा की। जिस पर परियोजना अधिकारी कपिल कुमार ने सचिवों से आवासों के प्रगति के बारे में समीक्षा की। वही लाभार्थियों से दोनों अधिकारी रूबरू हुए और उनसे आवासों की हकीकत जानी। वहीं लाभार्थियों द्वारा पैसा लेकर आवासों में प्रगति नहीं की गई है, उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की बात विकास खंड अधिकारी ने कही। वर्ष 2020 -2021 में पूर्व सचिवों ने विकास में प्रगति नहीं की और उनके आवास अभी तक अधूरे पड़े होने की शिकायत कहीं गई। जिस पर पीडी ने कार्रवाई करने की बात कही तथा उनके निजी वेतन से पैसा वसूलने की भी बात कही। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी कपिल कुमार, विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह, एडीओ आईएसबी, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, अकाउंटेंट अवनीश सक्सेना, सचिन बृजनंदन लाल, मानेंद्र प्रताप सिंह, जुबेर अहमद, अनुपम बाजपेई, प्रमोद शुक्ला, आकांक्षा सक्सेना, अरविंद कुमार तथा सभी आवासों के लाभार्थी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *