डीएम – एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर प्रमुख पर्वों से एक दिन पहले ही भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाई थी रोक
मिर्जापुर/कलान (शाहजहांपुर) समृद्धि न्यूज। प्रदेश में पशुओं के मांस की तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध है। फिर योगी सरकार में पवित्र सावन के महीने के मुख्य पर्व “शिवतेरस” पर कांवड़ यात्रा मार्ग पर मृत पशुओं के सींगों से भरा कैसे पहुंचा ? इसका जवाब देने के लिए पुलिस के आला अफसर भी तैयार नहीं हैं। ऐसा लग रहा है कि जिले की पुलिस को योगी सरकार का भय नहीं रह गया है। यदि ऐसा नहीं है तो सावन के पवित्र महीने के मुख्य पर्व शिवतेरस को जब लाखों कांवड़िए कलान थाना क्षेत्र के ग्राम पटना देवकली स्थित प्राचीन शिवमन्दिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे,तब मुरादाबाद – फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर मृत पशुओं के सींग से भरा ट्रक कैसे पहुंच गया ? जबकि डीएम और एसपी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा मार्ग पर जलाभिषेक के प्रमुख पर्वों से एक दिन पहले ही भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी। शिवतेरस की पूर्व रात्रि में जब लाखों कांवड़िए बम बम भोले का उदघोष करते हुए पटना देवकली के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे,तब शिवमंदिर से कुछ दूर एक ढाबे के सामने से मृत पशुओं के सींग से भरा एक ट्रक दुर्गंध फैलाता हुआ निकल रहा था। फिर क्या ? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हजारों कांवड़ियों ने ट्रक के तिरपाल को हटाकर देखा तो उसमें ऊपर मृत पशुओं के सींग और नीचे पशुओं का मांस भरा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में मांस को देखते ही कांवड़िए भड़क गए और ट्रक चालक/परिचालक को ट्रक की कैबिन से खींचने लगे। पुलिस ट्रक चालक परिचालक के बचाव में आ गई। तभी ट्रक में आग लग गई। जिससे ट्रक धू धूकर जलने लगा। यह घटना बुधवार की रात दो ढाई बजे के आसपास की बताई जा रही है। ट्रक के धू धूकर जलने से जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों में भी आग से बचाव को लेकर भगदड़ मच गई। पुलिस भी स्थिति बिगड़ते देख अपने बचाव की मुद्रा में आ गई । जिससे भगवान भोलेनाथ की कृपा से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। आनन फानन में मेले में मौजूद फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू किया। यह घटना पूरे सिस्टम को शर्मसार कर रही है। वहीं कांवड़िए इस घटना के लिए पुलिस के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार बता रहे हैं। इस बड़े घटना क्रम पर सीओ जलालाबाद अजय राय और थाना प्रभारी कलान प्रभाषचंद्र मीडिया के सवालों के जबाव देने के बजाय बचते नजर आ रहे हैं।
