कमालगंज, समृद्धि न्यूज। एचटी लाइन का तार टूटकर फूस बंगला पर गिर गया। जिससे फूस बंगला धू-धूकर जलने लगा। गृहस्वामी ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबूू पाया, लेकिन दब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गगनी निवासी सोनपाल पुत्र लाल प्रसाद गांव के किनारे नवनिर्मित प्लाट में फूस बंगला बनकर रह रहे थे। गुरुवार सुबह 10:00 से 11:०० बजे के बीच सभी लोग खेत पर गए हुए थे, तभी अचानक 11000 की लाइन टूटकर फूस बंगला पर गिर गयी। जिससे फूस बंगला धू-धूकर जलने लगा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सोनपाल को दी। सोनपाल ने ग्रामीणों के सहयोग से समरसेबिल चलवाकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गृहस्थी का समस्त सामान जलकर राख हो चुका था। पीडि़त सोनपाल ने बताया कि गृहस्थी के सामान के साथ में १५ हजार की नकदी भी जलकर राख हो गयी।
एचटी लाइन टूटकर गिरने से फूस बंगला एवं घरेलू सामान जला
