समृद्धि न्यूज। फरीदाबाद से विस्फोटक सामग्रियां मिलने के बाद अब मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से भी डायनामाइट और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा था, हालांकि, आरोपी के पास ब्लास्टिंग का लाइसेंस है, लेकिन उसने नियम विरुद्ध अपने घर रिहायशी इलाके के विस्फोटक सामग्री रखी थी। पुलिस ने आरोपी जाहिद खान पुत्र मोहम्मद खान को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान जाहिद के घर से 202 छोटे, 2 बड़े डायनामाइट और तार का एक बंडल बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास ब्लास्टिंग का लाइसेंस है, लेकिन उसने विस्फोटक भंडारण के सख्त नियमों का उल्लंघन करते हुए सामग्री को अपने घर में रखा था, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा था। पुलिस ने जाहिद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 के तहत मामला दर्ज किया है।
