चोरी की घटना में गलत तरीके से फंसाये जाने से आहत सपा कार्यकर्ता ने दिया इस्तीफा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चोरी की घटना में गलत तरीके से फंसाये जाने से आहत सपा कार्यकर्ता ने इस्तीफा जिलाध्यक्ष को सौंप दिया।
बताते चलें कि अंबरीश कुमार पुत्र रामविलास सिंह समाजवादी पार्टी 194 विधानसभा क्षेत्र सदर से महासचिव हूँ। विगत दिनांक 14 अप्रैल को संगठन के अध्यक्ष चंद्रेश राजपूत ने एक चोरी की घटना में मुझे गलत तरीके से मुख्य आरोपी बनाते हुए तीन अन्य के विरुद्ध थाना कोतवाली फतेहगढ़ में मुकदमा पंजीकृत कराने हेतु एक तहरीर दी है। जबकि मेरा संबंधित विद्युत केबिल चोरी की घटना से कोई वास्ता सरोकार नहीं है। पीडि़त उपरोक्त चंद्रेश राजपूत के साथ उनके अधीनस्थ बिजली विभाग का छोटा मोटा कार्य करता रहा। जिस कारण पीडि़त के लगभग 10,000/- रुपये चंद्रेश राजपूत पर बकाया हैं। रुपए मांगने पर लगातार टालमटोल करते रहे तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते रहे। मुझे लगातार संबंधित थाना पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है। घटना की विस्तृत जानकारी स्वयं आपके समक्ष व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर दे चुका हूं तथा जनपद के अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी अवगत करा चुका हूँ, परंतु किसी भी वरिष्ठ नेता द्वारा मुझे इस घटना से संबंधित कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। मैं समाजवादी पार्टी का सच्चा और निष्ठावान कार्यकर्ता हूँ और हमेशा रहूंगा। इस कारण विधानसभा अध्यक्ष चंद्रेश राजपूत की पार्टी विरोधी सोच एवं गतिविधियों से क्षुब्ध होकर मैं 194 विधानसभा क्षेत्र सदर के महासचिव पद से इस्तीफा दे रहा हूँ, परंतु पार्टी एवं पार्टी प्रत्याशी के लिए कार्य करता रहूँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *