पति की पिटाई से आहत महिला ने लगाई फांसी, मौत

जिस कमरे में सो रहा था पति उसी कमरे में लगाई फांसी
नवाबगंज, समिृद्ध न्यूज। बीती रात पति पत्नी में विवाद हो गया। जिस पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। जिससे क्षुब्ध होकर पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज के सोना जानकीपुर गांव निवासी शिवम की पत्नी प्रीति देवी 23 वर्ष की बीती रात पति से किसी बात को लेकर अनवन हो गयी। जिसके चलते रात में पति ने पत्नी के साथ हाथापाई कर दी। इसी बात से आहत महिला ने कमरे में साड़ी के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ननद लक्ष्मी ने देखा कि भाभी और भाई कमरे से बाहर नहीं निकले, तो उसने आवाज लगाई। झांककर देखा तो भाभी का शव लटका देखकर उसकी चीख निकल गई। उसने पास में ही बेड पर लेटे अपने भाई को जगाया और जल्दबाजी में फांसी का फंदा खोलकर शव जमीन पर रखा, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मृतका के परिजनों को सूचना दी गई। मृतका की डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। मृतका के एक पांच माह की पुत्री अंशिका है। फिलहाल मृतका के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शिवम दिल्ली में किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता है। वह कुछ दिन पूर्व ही गांव आया था और आज वापस नौकरी पर जाने वाला था। मृतका के बहनोई ने बताया कि शिवम शराब पीकर आए दिन उसकी साली के साथ मारपीट करता था। जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को थी। उसने कई बार उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। आज इसी के चलते साली की जान चली गई। घटनास्थल पर क्षेत्राधिकार अरुण कुमार, हल्का प्रभारी इंद्रजीत सिंह, दरोगा संतोष सिंह, एसएसआई राम सिंह और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर नमूने लिए। मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। अभी तक मायका पक्ष घटना स्थल पर नहीं पहुंचा है। बताते हैं कि मृतका के परिजन दिल्ली में रहते हैं। परिजनों के न पहुंचने पर परिजनों ने शव को नहीं उठने दिया। तब सूचना पर नायब तहसील अनवर हुसैन मौके पर पहुंचे। उनके समझाने पर परिजन मानें और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *