प्रदेश लेवल के पदाधिकारी की गलत कार्यशैली से आहत हिन्दूवादी नेताओं ने दिया इस्तीफा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री सनी गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ इस्तीफा दिया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बजरंग दल के कुछ प्रदेश लेवल के पदाधिकारी की गलत कार्यशैली व सूचनाओं को उच्च अधिकारियों तक गलत प्रेषित करने एवं हिंदूवादी, गौरक्षा कार्य अवरोध उत्पन्न करने के कारण पूरी टीम में रोष व्याप्त था। जिससे उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ आज इस्तीफा दिया। जिसमें सनी गुप्ता, आनन्द प्रकाश गुप्ता उर्फ मुन्ना, गौतम कुमार, अनूप सक्सेना, उमाशंकर गुप्ता, शिवम् गुप्ता, सुमित गुप्ता, विनीत बाजपेई, आजाद चंद्र शेखर तिवारी, ईशु दीक्षित, सागर गुप्ता, पंकज राठौर, प्रिंस गुप्ता, हिमांशू गुप्ता, सुभम शर्मा, रबी गुप्ता, अतुल गुप्ता के नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *