पत्नी के मायके से घर न आने से आहत पति ने खाया जहर, मौत

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पत्नी के मायके से घर न आने से आहत युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गयी। घर आने पर उसकी रात में अचानक तबियत फिर बिगड़ गयी। उसे पुन: सीएचसी ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर ठाकुरान निवासी आकाश सिंह उर्फ सोनू (40) गुजरात में एक निजी सुरक्षाकर्मी के तौर पर कार्यरत था। आकाश लगभग पाँच दिन पहले ही घर लौटा था। रविवार को वह अपने चचेरे भाई दीपक और सुरजीत के साथ अपनी पत्नी किरन देवी को बुलाने कच्ची जिले के खरगपुर स्थित ससुराल गया था। ससुराल में उसकी पत्नी ने साथ आने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद आकाश ने ससुराल में ही अपने साथ लाया जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर उसके चचेरे भाइयों ने उसे नांदेमऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ससुराल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई और वह शाम करीब 7 बजे घर पहुँचा था। रात करीब 8:30 बजे आकाश के पेट में दर्द शुरू हुआ और उसकी हालत फिर बिगड़ गई। सुरजीत और दीपक उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज ले गए। वहाँ चिकित्सक डॉ0 विकास पटेल ने उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान आकाश सिंह ने दम तोड़ दिया। दीपक ने बताया कि आकाश का उसकी पत्नी किरन से शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। किरन दिवाली के बाद मायके चली गई थी। आकाश के दो बेटियाँ कोमल और काव्या हैं। थानाध्यक्ष राजेश राय ने घटना की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *