नाबालिक पुत्री की शादी जबरदस्ती कराना चाहता था आरोपी
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। मायके में रह रही पत्नी को पति ने गोली कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामदत्त नगर निवासी महेश चन्द्र की 35 वर्षीय पुत्री ममता का विवाह 18 वर्ष पूर्व सुखवीर पुत्र रामभरोसे निवासी नगला मघार थाना मेरापुर के साथ हुआ था। ममता की नाबालिक की पुत्री की शादी उसका पति 30 वर्षीय लडक़े से कराना चाहता था और आये दिन मारपीट करता था। जिससे दुखी होकर ममता अपने मायके में रह रही थी। बीती रात ममता घर पर लेटी थी और उसके माता-पिता खेत में गेहूं कटवा रहे थे, भाई और भाभी दूसरे घर पर थे, तभी मौका पाकर सुखवीर अपने अन्य साथी के साथ आया और ममता के साथ मारपीट कर गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतका का भाई कुलदीप पाल पुत्र महेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उसकी बहन ममता की शादी 18 वर्ष पूर्व रामभरोसे के पुत्र सुखवीर निवासी नगला मघार थाना मेरापुर से हुई थी। 16 अप्रैल 2024 को ममता के साथ उसके पति ने मार पीट जिसकी तहरीर ममता ने थाना मेरापुर में दी थी। आए दिन ममता का पति मारपीट करता था और नाबालिक पुत्री रुचि की शादी ३० वर्षीय लडक़े से करना चाहता था। जिसको लेकर ममता विरोध कर रही थी। बीती रात्रि ममता घर के अंदर ग्राउंड में लेटी थी तथा ममता की 8 वर्षीय पुत्री नीरू ऊपर छत पर लेटी थी। माता पिता खेत में ट्रैक्टर से गेहूं कटवा रहे थे। घर पर कोई नहीं था। जिसकी सूचना किसी तरह सुखवीर को थी और घर पर अकेला पाकर सुखवीर अपने साथी के साथ आया और ममता के साथ मारपीट की तथा गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से तीन दिन पूर्व सुखवीर अपने परिचित के घर भी आया था। मारपीट व गोली की आवाज सुनकर 8 वर्षीय पुत्री जीने से नीचे आई तो देखा की पिता सुखवीर ने मां को गोली मार दी है। वह वहां से भाग कर 200 मीटर दूरी पर बने दूसरे घर पर अपनी मामी कुसमा देवी को जानकारी दी। मौके पर भाग कर गई कुसमा देवी ने अपने परिजनों को जनदारी दी। परिजन आसपास के लोगों की मदद से ममता को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की दो बेटी रुचि 16 वर्ष, नीरू 8 वर्ष व दो पुत्र रवि 17 वर्ष, प्रवीण 6 वर्ष का है। 24 अप्रैल को रुचि की बारात आने को थी। मृतका के भाई ने बताया कि बहन ने एक सूचना 18 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक को दी थी कि मेरे साथ कोई भी घटना घट सकती है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
मायके में रह रही पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति हिरासत में
