प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी मंडलीय अस्पताल रेफर
हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जय नरेश 25 तथा उनकी पत्नी रेनू 22 वर्ष शनिवार को दोपहर घर के अंदर खाना बना रही थी कि उसी दौरान सिलेंडर की गैस समाप्त हो गई पति दूसरा सिलेंडर लाकर लगा कर जैसे ही चूल्हे में माचिस लगाया की सिलेंडर से आग फफक कर दंपतियों के कपड़ों में पकड़ लिया इसके बाद किसी तरह से कपड़ा बाहर फेंकते हुए दोनों ने जान बचाई परंतु रेनू के पूरे बदन में साड़ी चिपक गई जिस को लेकर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया । रेनू आग से गम्भीर रूप से झुलसी हुई देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मंडली अस्पताल रेफर कर दिया । इस संबंध में डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से रेनू को झुलसने के कारण मंडली अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही जय नरेश का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
