उन्नाव, समृद्धि न्यूज। सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रंजीत का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी खुशी से विवाद हो गया। विवाद के दौरान रंजीत ने चाकू से पत्नी पर कई वार कर दिया। घायल खुशी को परिजन और स्थानीय लोग जिला अस्पताल ले गए।
परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पति से विवाद चल रहा था। अचानक रंजीत ने उस पर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया । घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी को चाकू मारकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार
