दोनों पहुंचे थाने, पुलिस कर रही पूछताझ, महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर उड़ी
कंपिल, समृद्धि न्यूज। प्रेमी के साथ भागी महिला को पति ने स्वजनों के साथ पकड़ लिया। पति व उसके स्वजनों ने महिला के प्रेमी की जमकर जूता, चप्पलों से पिटाई कर दी। लोगों के बचाने के बाद प्रेमी व महिला थाने चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद एटा के थाना अलीगंज के एक गांव निवासी महिला का प्रेम प्रसंग सोशल मीडिया से क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हो गया। काफी दिनों तक चली बातचीत के बाद महिला चार दिन पूर्व प्रेमी संग फरार हो गई। स्वजन महिला की खोज में लगातार भटकते रहे। बुधवार शाम महिला व उसका प्रेमी दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे। उसी समय महिला के पति ने अपने स्वजनों के साथ मुख्य बाजार में चौराहे पर घेर लिया। पति व उसके स्वजनों ने महिला के साथ जूता, चप्पलों से जमकर पिटाई की।
जिससे उसके प्रेमी के कपड़े फट गए। महिला प्रेमीको लगातार बचाती रही, लेकिन पति लगातार पत्नी के प्रेमी के साथ मारपीट करता रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामला बढ़ता देख लोगों ने बीच बचाव कर महिला व उसके प्रेमी को थाने की तरफ भेज दिया। महिला का पति मौके से फरार हो गया। थाने पहुंचे महिला के पिता ने बताया कि बेटी का दामाद के साथ कभी विवाद नहीं हुआ। उसके एक पुत्र भी है, लेकिन फिर भी उसने इस प्रकार की हरकत को अंजाम दिया। पिता ने भी बेटी को साथ जाने के लिया कहा, तो उसने उनके साथ जाने से मना कर दिया। महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को थाने में बैठा लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया मामले की जानकारी नहीं है।
