पत्नी के मायके से वापस न आने पर पति ने फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पत्नी के मायके से वापस न आने पर पति ने पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम संतोषापुर निवासी ३३ वर्षीय रामगोपाल पुत्र प्रमोद प्रजापति ने घर में पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई महिपाल ने बतायाा कि उसके भाई की सात वर्ष पूर्व गुरसाहयगंज के सराय दौला निवासी माधुरी से शादी हुई थी। उसके दो बच्चे है। दिलखुश, नितिन है। वह दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता था। भाई की पत्नी चार माह से अपने मायके में रह रही है। जिसे बुलाने भाई बीते दिन गया था, लेकिन वह वापस नहीं आयी। जिसके बाद भाई घर वापस चला आया। भाई ने रात्रि में किसी समय पंखे के कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। माधुरी को घटना के संबंध में सूचना दी है, लेकिन वह नहीं आयी। इस घटना से भाई रविन्द्र, रामभजन, महिपाल, पंचू आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *