कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पत्नी से विवाद होने पर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत बिगडऩे पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन जब उसे लेकर लोहिया अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार थाना कायमगंज के ग्राम घसिया चिलौली निवासी नीरज पुत्र रमेश उम्र करीब २८ वर्ष जो पेशे से राजमिस्त्री था। उसका पत्नी से आये दिन विवाद होता रहता था। शुक्रवार को भी पत्नी से विवाद हुआ। जिस पर नीरज ने मोहल्ले में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां हालत बिगडऩे पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गयी। जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के एक बेटा आरजे ३ साल व एक बेटी है।
पत्नी से विवाद में पति ने खाया जहर, मौत
