पति पत्नी में हुए विवाद में पति फांसी पर झूला

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पति पत्नी में हुए विवाद के बाद पति ने घर से कुछ दूरी पर स्थित नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सरवन शाक्य पुत्र मनफूल शाक्य निवासी भकरामऊ फतेहगढ़ ने शाम 7.30 बजे शाम को साड़ी से नीम के पेड़ में फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति पत्नी में आपस में विवाद हो रहा था। यह देखकर पड़ोस के लोग बचाने गए, तो सरमन ने ईट पत्थर चलाना चालू कर दिया। मौका पाकर वह घर में रखी पत्नी की साड़ी लेकर के घर से कुछ कदम की दूरी पर जाकर नीम के पेड़ से फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। मृतक के तीन बच्चे हैं। जिसमें दो बेटे एक बेटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *