अगवा कर बंधक बनायी गयी पत्नी की रिहाई के लिए दर-दर भटक रहा पति

पुलिस अधीक्षक से पत्नी को छुड़वाने की लगाई गुहार
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम उबरीखेड़ा निवासी गोविंद कुमार उम्र 25 वर्ष ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। जिसमें उसने बताया कि उसकी शादी शशि पुत्री मुन्नालाल से 21 नम्बर 2023 को राजा मंडी से हुई थी। शादी के बाद शशि के पिता मुन्नालाल ने कहा जब उसके पुत्र आशीष की शादी हो जाएगी तब पुत्री की विदा करेंगे। आशीष की शादी के बाद जब पीडि़त ने पत्नी की विदा कराने की कोशिश की, तो मेरे साथ ससुरालीजनों ने मारपीट की। जिसकी शिकायत थाना कमालगंज में मेरे द्वारा की गई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं गोविंद ने आरोप लगाया पुलिस ने उल्टा उसके साथ ही मारपीट की एवं दबाव बनाया कि वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहेगा। उसके बाद शशि का मौसा शेरपुर सराय के प्रधान रविंद्र कुमार ने शशि का किडनैप कर लिया और उसे घर में बंद कर दिया। वहीं गोविंद ने आरोप लगाया उसके ससुर मुन्नालाल, साला आशीष एवं श्रृंगीरामपुर प्रधान पिंटू यादव उसे ढूंढ रहे हैं एवं उसके पारिवारिक अजय एवं रोहित उसे ढूंढकर उसके साथ कुछ गलत करने की कोशिश में है। गोविंद ने दोनों ग्राम प्रधानों शेरपुर सराय एवं श्रंृगीरामपुर की पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई एवं कहा अगर उसके साथ कोई भी अनहोनी घटना घटित होती है तो उसके जिम्मेदार यह लोग होंगे एवं गोविंद द्वारा कहा गया उसके पास शादी की वीडियो रिकॉर्डिंग है, जो उसके पक्ष को मजबूत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *