कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पत्नी से विवाद होने पर पति ने पेट में चाकू मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन सीएचसी में लेकर पहुंचे। जहां हालत बिगडऩे पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव पहाडपुर अठसैनी निवासी आशीष कुमार उम्र 30 पुत्र बादल सिंह का खाने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। गुस्साए पति ने अपने पेट में चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां डियूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ0 जितेन्द्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पत्नी से विवाद में पति ने स्वयं को मारा चाकू
