पत्नी की हत्या में वांछित पति गिरफ्तार.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पत्नी की हत्या में वांछित चले रहे पति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बताते चले 20 अप्रैल को रीना को उसके पति गंगाराम ने मार डाला था। पुलिस ने चार दिन बाद अभियुक्त गंगाराम पुत्र रामचरन निवासी काशीराम कालोनी रकाबगंज को गुरुगांव देवी के निकट से गंगाराम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर गंगाराम ने बताया कि उसने अपनी पत्नी रीना का मुहं नाली में दबाकर गर्दन पर लात रखकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में मऊदरवा थानाध्यक्ष आमोद कुमार व सुहेल खान सहयोगी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *