पत्नी की हत्या में वांछित पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

*15 फरवरी को गोली मारकर कर दी थी हत्या
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
पत्नी की हत्या में वांछित चले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा बरामद कर जेल भेज दिया।

मऊदरवाजा प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार व एसओजी प्रभारी अशोक कुमार, सर्विलांस उपनिरीक्षक जगदीश भाटी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर पत्नी की हत्या धारा 302 में वांछित उपेन्द्र उर्फ भवंरपाल पुत्र रमेश चन्द्र निवासी ग्राम दहेलिया थाना मेरापुर को फतेहगढ़ क्षेत्र पुलिस आफिस व डीएम आवास के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक 315 बोर देशी तमंचा व खोखा कारतूस अदियूली गांव के पास बने विद्युत उपकेंद्र के निकट झोपडिय़ों से बरामद कर लिये।
पुलिस के पूछताछ करने पर आरोपी भंवर पाल ने बताया कि उसकी पत्नी विगत 8 महीने से अपने मौसा महेन्द्र सिंह के पास जयपुर में रहती थी।14 फरवरी को हम लोगों की शादी की सालगिरह थी। मैने पत्नी को फोन करके बुलाया तो वह मेरे हाल निवास गढ़ी अशरफ अली थाना मऊदरवाजा मेरे तीन वर्षीय पुत्र के साथ आ गयी। 15 तारीख को वह लौटकर जाने की जिद करने लगी। मुझे अपनी पत्नी पर पहले से ही शक था। इसलिए पहले से ही तमंचे व कारतूस लेकर मारने की तैयारी किये थे। मैने उससे कहा कि अगर तुम चली गई मैं आत्महत्या कर लूंगा। तो उसने कहा कि तुमकों जो भी करना है करों मैं जा रही हूं, तभी मैने तमंचा निकाला और फायर कर दिया। एक गोली उसकी गर्दन में लगी व दूसरी पेट में लगी और वह वहीं पर ढेर हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी पति को जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *