पति परिवार सहित गेहूं काटने गया, पत्नी नकदी जेवर लेकर फरार

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। परिवार सहित खेत में गेहूं काटने गए युवक की पत्नी सामान लेकर घर से फरार हो गयी। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हीरा सिंह निवासी सदानंद राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की 20 अप्रैल को वह परिवार सहित गेहूं की कटाई करने खेत में गए थे। उनकी पत्नी वंदना घर पर रह गई थी। दोपहर जब वह गेहूं काटकर घर लौटे, तो उनकी पत्नी घर पर नहीं मिली। पीडि़त ने बताया कि उसकी पत्नी घर में रखा सोने का मंगलसूत्र, जंजीर, पायल और 1,00,000/- कैश लेकर गयी है। सदानंद ने अपनी ससुराल गुरसहायगंज फोन किया, लेकिन वहां भी उसका कोई अता पता नहीं चला। पुलिस ने पीडि़त को जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *