पत्नी की हत्या करने वाला पति आला कत्ल चाकू सहित गिरफ्तार

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। नाजायज संबंधों के शक में पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले अभियुक्त पति को पुलिस ने आलाकत्ल चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया।
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम खलासपुर जरारी निवासी सांचेलाल ने २१ जनवरी को अपनी पत्नी अनीता २५ वर्ष की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अभियुक्त का आरोप है कि उसकी पत्नी अनीता के अवैध संबंध किसी पारिवारिक से हैं। जिसके चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आलाकत्ल चाकू बरामद कर लिया। थाना जहानगंज के प्रभारी निरीक्षक राजेश राय ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *